Apple जब भी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करता है तो लोगों की बेचैनी अपने आप बाद जाती है, Apple ने हाल ही मे अपना नया लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है, यह अब तक का सबसे सस्ता MacBook है, जिसकी कीमत मात्र 50000/- से सुरू होती है , यह यूजर के बजट को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया है, MacBook की कीमत ज्यादा होने के कारण बहुत से यूजर नहीं खरीद पते थे |
Apple ने कम कीमत मे प्रीमियम कुआलिटी देने की कोशिश की है जिससे बहुत से यूजर खास कर स्टूडेंट्स और रोज के छोटे मोठे काम करने वाले भी इसे खरीदना पसंद करेंगे
Macbook Neo डिस्प्ले
किसी भी डिबाइस की डिस्प्ले वह माध्यम होती है जिसकी सहायता से हम काम करते है, विडिओ देखते है, लोगों से जुड़ते है| इस डिवाइस मे Apple ने 13 इंच की डिस्प्ले दी है इसकी ब्राइटनेस 500 nits तक जाती है | इसकी डिस्प्ले के रंग बहुत ही संतुलित है अगर आप खिड़की के पास बैठकर बेब सीरीज देखते है या वेब ब्राउज़िंग करते है तब भी आपको कंटेन्ट स्पष्ट दिखाई देता है | Liquid Retina तकनीक के कारण छोटे छोटे डीटेल और इमेज की बारीकिया आसानी से पहचानी जा सकती है | अगर आप मनोरंजन के लिए लैपटॉप इस्तेमाल करते है तो इसका बेहतरीन ग्राफिक्स और चमकदार Liquid Retina display के कारण इस लैपटॉप पर आपको विडिओ, गेम बेब सीरीज आकर्षक और स्पष्ट दिखाई देते है |
दमदार प्रोसेसर ( Powerful Processor )
MacBook Neo मे आपको Apple A18 प्रोसेसर चिप दिया गया है, अगर आप स्टूडेंट है आनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क , या हल्की फुल्की एडिटिंग करना चाहते है , तो यह रोजमर्रा के कामों को आसानी और सरल तरीके से कर सकता है, इसमे आप मल्टीमीडिया, पसंदीदा एप्स और AI से जुड़े कामों को तेजी और स्मूद तरीके से कर सकते है
Macbook Neo Camera: ( केमरा )
आज के टाइम मे आनलाइन क्लास, आनलाइन मीटिंग, परिवार या दोस्तों से विडिओ कॉल पर बात करना आम बात हो गई है, इसलिए केमरे की कुआलिटी बेहतर होना बहुत जरूरी हो गया है, इस मामले मे Apple MacBook Neo मे आने वाला 1080p FaceTime HD Camera वीडिओ कुआलिटी को बेहतर बनाता है | इसका 1080p का हाई कुआलिटी केमरा जिसमे क्लीयर वीडिओ और तस्वीर दिखाई देती है जिसके साथ आप आनलाइन मीटिंग और विडिओ चैट पर स्पष्ट लुक देता है |
कनेक्टिविटी ( Connectivity )
इस डिवाइस मे आपको दो दो यूएसबी-सी पोर्ट ( USB-C) और एक हेडफोन जेक दिया गया है जिससे उससे उसकी अलग अलग एसेसरी को कनेक्ट कर सके, यूएसबी-सी पोर्ट ( USB-C) पोर्ट के जरिए आप डिवाइस को चार्ज और डाटा ट्रांसफर भी कर सकते हिय और जरूरत पड़ने पे आप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट भी कर सकते है
जिन यूजर को एयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करना पसंद है वह बिना किसी अतिरिक्त असेसरी के सीधे कोनेक्ट कर सकते है, Macbook Neo की Connectivity की सुबिधा रोजमर्रा के काम के लिये मददगार है|
निष्कर्ष:
- Apple MacBook Neo बजट यूजर के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है |
- अगर आप अनलाइन मीटिंग विडिओ चैट रोजमर्रा के लिए एक लैपटॉप देख रहे है तो यह आपके लिए भरोसेमंद विकल्प बन सकता है
Apple MacBook Neo का बजट लैपटॉप आपको कैसा लगा कमेन्ट मे अपनी राय जरूर दे |

