Itel A100C New – ₹7,999 में 5000mAh Battery, 90Hz Display और Military-Grade मजबूती — खरीदें या नहीं?

₹7,999 में आजकल क्या मिलता है? एक अच्छा खाना? कुछ किताबें? या एक स्मार्टफोन जो 35 दिन तक चले, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती हो और 90Hz डिस्प्ले के साथ आए?

जी हाँ — Itel ने भारत में A100C New लॉन्च किया है और इस कीमत पर जो फीचर्स दिए हैं उन्हें देखकर थोड़ा रुककर सोचना पड़ता है। यह फोन उन लाखों लोगों के लिए है जो पहली बार smartphone लेना चाहते हैं या जिनका बजट बहुत सीमित है लेकिन जरूरतें कम नहीं हैं। तो चलिए समझते हैं कि Itel A100C New असल में कितना दमदार है।

Itel A100C New की कीमत और रंग — पहले यही जानना जरूरी है

₹7,999 — बस इतना। और इस कीमत में तीन रंगों में मिलता है — सिल्क ग्रीन, टाइटेनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक। तीनों रंग देखने में काफी अच्छे लगते हैं, खासकर टाइटेनियम गोल्ड जो इस कीमत पर थोड़ा प्रीमियम फ़ील देता है।

यह फोन देशभर के रीटेल स्टोर में उपलब्ध है यानी ऑनलाइन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अपने नजदीकी दुकान से ले सकते हैं।

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप एक और दमदार विकल्प देखना चाहते हैं तो
हमारा OnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू जरूर पढ़ें —
₹20,999 में 7000mAh battery और 144Hz display के साथ यह एक बेहतरीन अगला कदम हो सकता है।

Itel A100C New डिज़ाइन और मजबूती — ₹7,999 में यह उम्मीद नहीं थी

यहाँ Itel ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। इस कीमत के फोन में आमतौर पर बस एक साधारण प्लास्टिक बॉडी मिलती है और बात खत्म। लेकिन A100C New के साथ कहानी अलग है।

इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। यानी यह फोन इक्स्ट्रीम ठंड (-21°C), कड़ी गर्मी (43°C), नमी और बार-बार गिरने की मार झेल सकता है। 26 बार ड्रॉप टेस्ट हुआ है और 1.22 मीटर की ऊँचाई से गिरने पर भी यह टिका रहता है। 95% ह्यूमिडिटी टेस्ट में भी पास हुआ है।

IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस भी है — यानी बारिश की बूँदें या गलती से पानी पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं।

मोटाई 8.49mm है जो इस कैटेगरी में ठीकठाक है। स्मूद फिनिश और स्लीक प्रोफाइल के साथ यह हाथ में अच्छा लगता है।

Itel A100C New डिस्प्ले — 90Hz इस कीमत पर?

6.6 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1612 पिक्सल है। 269 PPI की पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ स्क्रीन लंबी और इस्तेमाल में आसान लगती है।

90Hz रिफ्रेश रेट — यह फीचर्स इस प्राइस रेंज में बहुत कम फोन देते हैं। स्करोलिंग करते वक्त जो स्मूथनेस मिलती है वो 60Hz वाले फोन में नहीं होती। एक बार 90Hz experience करो तो 60Hz पर वापस जाना मुश्किल लगता है।

अधिकतम ब्राइट्निस 400 निट्स है और सामान्य ब्राइटनेस 380 निट्स। धूप में थोड़ी तकलीफ हो सकती है लेकिन इनडोर इस्तेमाल में स्क्रीन बिल्कुल ठीक दिखती है। स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 90% है यानी बेज़ल कम हैं और स्क्रीन बड़ी लगती है।

180Hz touch sampling rate भी दिया गया है जो इस कीमत पर बोनस जैसा है।

अगर स्लिम और स्टाइल डिजाइन आपकी पहली पसंद है तो
Motorola Edge 70 का रिव्यू
जरूर पढ़ें — बेहद पतले डिज़ाइन के साथ यह फोन देखने में ही दिल जीत लेता है।

Itel A100C New प्रोसेसर और रैम— असली सवाल यही है

“फोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.8GHz पर चलता है। यह कोई फ्लैग्शिप चिपसेट नहीं है — लेकिन इस कीमत पर इससे ज्यादा उम्मीद करना भी ठीक नहीं होगा।

रेम केवल 2GB है जो आजकल थोड़ा कम लगता है। लेकिन साथ में 4GB वर्चुअल रेम का सपोर्ट है यानी कुल मिलाकर 6GB रेम का अनुभव मिल सकता है। यह फीचर बेसिक मल्टीटास्किंग के लिए ठीक है।

स्टोरेज 64GB दिया गया है जो इस कीमत पर सेगमेंट में पहली बार मिल रहा है — Itel का दावा है कि यह सेगमेंट फर्स्ट 64GB है इस प्राइस रेंज में। 20,000 से ज्यादा फोटो स्टोर हो सकती हैं। एप स्टार्ट-अप में 60% तेजी का भी दावा है।

रेम LPDDR4X टाइप का है और स्टोरेज eMMC 5.0 — दोनों इस कैटेगरी के लिए स्टैंडर्ड हैं।

Android 15 Go Edition पर चलता है। Go Edition हल्के डिवाइसेस के लिए Google का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है जो कम रेम में भी स्मूद चलता है।

अगर कैमरा और परफॉरमेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते तो
Xiaomi 17 का हमारा रिव्यू देखें —
Snapdragon 8 Elite और Leica कैमरा के साथ यह फ्लैग्शिप अनुभव बिल्कुल अलग है।

Itel A100C New कैमरा — रोजमर्रा की जरूरत पूरी होती है

पीछे 8MP का सिंगल कैमरा है और सामने 5MP का फ्रन्ट कैमरा । फोटोग्राफी के दीवानों के लिए यह फोन नहीं है — यह बात सीधे कह देना जरूरी है।

लेकिन WhatsApp के लिए फोटो खींचना, विडिओ कॉल करना, डॉक्युमेंट्स स्कैन करना — यह सब काम इस कैमरा से हो जाएगा। Social media पर casual photos share करने के लिए भी ठीक है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो अन्लाक के लिए कन्वीन्यन्ट कन्वीनियंट है। वॉटर-ड्रॉप नॉच के साथ फ्रन्ट कैमरा छोटी जगह में फिट है।

Itel A100C New बैटरी — 5000mAh सच में?

5000mAh की बैटरी — और Itel का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 35 दिन स्टैंडबाय टाइम मिलता है। यह लैबोरेटरी कंडीशन्स में है इसलिए असल जिंदगी में कम होगा, यह स्वाभाविक है।

लेकिन जो आँकड़े दिए गए हैं वो देखिए —

  • लंबे समय तक म्यूजिक आराम से चल जाता है
  • नेविगेशन: 25 घंटे
  • गेमिंग: 8.5 घंटे
  • कॉलिंग: 27.7 घंटे
  • शॉर्ट वीडियो: 11.5 घंटे

सामान्य उपयोग में यह फोन आराम से 2 दिन चलेगा। जो लोग ज्यादा बात करते हैं, कम इंटरनेट चलाते हैं — उनके लिए यह बैटरी और भी लंबे समय तक चलेगी।

चार्जिंग की बात करें तो 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग है। टाइप-C पोर्ट दिया गया है — यह अच्छी बात है। लेकिन फास्ट चार्ज नहीं है इसलिए बैटरी भरने में वक्त लगेगा। रात को सोते समय लगा दो और सुबह फुल चार्ज मिलेगा।

Connectivity और बाकी features

  • Wi-Fi 2.4GHz सपोर्ट मिलता है—लेकिन 5GHz सपोर्ट नहीं
  • Dual SIM 4G LTE — सपोर्ट के साथ दोनों सिम में 4G नेटवर्क इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Bluetooth कनेक्टिविटी भी मौजूद है।
  • फोन में GPS सपोर्ट दिया गया है।
  • IR blaster — TV और AC remote की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं
  • 3.5mm audio jack — earphones वाले खुश रहें
  • USB-C port — आधुनिक चार्जिंग स्टैंडर्ड
  • Single speaker DTS audio — DTS sound technology के साथ जिससे ऑडियो अनुभव बेहतर लगता है।

IR blaster इस प्राइस रेंज में अलग से मिलना अच्छी बात है। घर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल करने के लिए अलग रिमोट की जरूरत नहीं।

Itel A100C New मुख्य विशेषताएं

फीचर खासियत
मजबूतीMilitary-Grade (MIL-STD-810H) सर्टिफाइड बॉडी
डिस्प्ले90Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट
स्टोरेज64GB स्टोरेज (इस बजट में पहली बार)
बैटरी5000mAh बैटरी
सुरक्षाIPX4 वॉटर रेजिस्टेंस और साइड फिंगरप्रिंट

Itel A100C New तकनीकी स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनविवरण
सॉफ्टवेयरएंड्रॉयड 15 (गो एडिशन)
प्रोसेसरयूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर (1.8GHz)
रैम2GB + 4GB वर्चुअल रैम
स्टोरेज64GB (eMMC 5.0)
डिस्प्ले6.56-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले
ब्राइटनेस400 निट्स पीक ब्राइटनेस
टच रिस्पॉन्स180Hz टच सैंपलिंग रेट
रियर कैमरा8MP AI कैमरा
फ्रंट कैमरा5MP सेल्फी कैमरा
चार्जिंग10W टाइप-C चार्जिंग
ऑडियोDTS साउंड वाला स्पीकर
कनेक्टिविटी2.4GHz वाई-फाई
डिज़ाइन8.49mm पतली बॉडी

Itel A100C New किसके लिए सही है?

यह फोन हर किसी के लिए नहीं है — और यह बात मान लेना जरूरी है। लेकिन जो लोग इसके टारगेट ऑडियंस हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

इनके लिए बना है:

  • जो पहली बार स्मार्टफोन ले रहे हैं
  • बुजुर्ग माँ-बाप के लिए साधारण स्मार्टफोन चाहिए
  • गाँव या कस्बे में जहाँ बजट सीमित है
  • बच्चों को स्कूल के लिए सेकेंड फोन चाहिए
  • जिन्हें बस कॉल व्हाट्स एप और यूट्यूब चलाना है

इनके लिए नहीं:

  • जो गेमिंग करना चाहते हैं
  • जो अच्छी फोटोग्राफी चाहते हैं
  • जिन्हें हैवी मल्टीटास्किंग करनी है

आखिरी बात — ₹7,999 में Itel A100C New लेना चाहिए?

देखिए, इस कीमत पर मार्केट में बहुत कम विकल्प हैं जो 64GB स्टोरेज, 90Hz डिस्प्ले , 5000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती एक साथ दें। Itel ने यहाँ एक काम की बात की है।

हाँ, कैमरा एवरेज़ है, रेम कम है और फास्ट चार्जिंग नहीं है। लेकिन ₹7,999 में इन सब की शिकायत करना थोड़ा ज्यादती होगी।

अगर आप या आपके घर में कोई ऐसा पहला स्मार्टफोन चाहता है जो टिकाऊ हो, लंबी बैटरी दे और रोजमर्रा के काम आसानी से करे — तो Itel A100C New एक समझदारी भरा विकल्प है।

बजट फोन है — लेकिन शर्मिंदा करने वाला नहीं। और इस कीमत पर यही काफी है।

Itel A100C New की पूरी जानकारी आप Itel की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.